बक्सर: अरुण कुमार बने बक्सर के नए एडीएम, संभाला कार्यभार
Buxar, Buxar | Jun 24, 2025 जिले में प्रशासनिक पुनर्गठन की कड़ी में नवपदस्थापित अपर समाहर्ता (एडीएम) अरुण कुमार ने अपने पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत होने की प्रक्रिया आरंभ की। बक्सर की तत्कालीन एडीएम कुमारी अनुपम सिंह को स्थानांतरण किया गया है।