बक्सर: गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले सरकारी विद्यालय, उत्सवी माहौल में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
Buxar, Buxar | Jun 23, 2025 गर्मी के अवकाश के बाद लंबी समय के बाद जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन सोमवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गया. गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का स्वागत किया गया. इस दौरान जिले के विद्यालयों में उत्सवी माहौल कायम रहा. शिक्षकों द्धारा बच्चों का तिलक लगाकर तथा हाथ मिलाकर का स्वागत किया गया.