बक्सर: डीईओ कार्यालय में चोरी: सीसीटीवी फुटेज से 24 घंटे में दो गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 23, 2025 बक्सर डीइओ कार्यालय में चोरी के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं जानकारी के अनुसार पेन ड्राइव एवं हार्ड डिस्क भी बरामद कर लिया है. ताला की कुंडी काटने वाले चोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ले रही है.