मंगलवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सोमवार की दोपहर दो बजे नायाब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर ने नई सराय के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, सीसीटीवी, बिजली व्यवस्था, पेयजल आदि का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षाओं के लिए कस्बे के पीएम श्री स्कूल और बालक येशु कांवेंट को परीक्षा केंद्र बनाया है।