भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की सहजता और कार्यकर्ताओं से मिलने के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे हमले किए और साथ ही हरियाणा भाजपा संगठन के आगामी रोडमैप को लेकर कई बड़े खुलासे किए।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी के राज में भी पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और नैतिक मूल्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान धर्म गुरुओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विओ -हरियाणा भाजपा संगठन की नई टीम को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि प्रदेश की आगामी नई टीम में सभी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन में हर जिले को प्रतिनिधित्व मिलेगा ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूती दी जा सके।जब अर्चना गुप्ता से पूछा गया कि क्या जिलों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे, तो उन्होंने कहा, सभी जिला अध्यक्षों के कामों का गंभीरता से आंकलन किया जाएगा। जहां भी बदलाव की जरूरत महसूस होगी, सिर्फ वहीं पर बदलाव किए जाएंगे। अधिकतर जिला अध्यक्ष पहले की तरह ही अपने पदों पर बने रहेंगे।
विओ -हरियाणा के बोर्ड और निगमों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि नियुक्तियों को लेकर काम तेजी से चल रहा है। कुछ सूचियां पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ पर अभी काम करना बाकी है, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।सरकार में जीटी रोड बेल्ट के मुकाबले दक्षिण हरियाणा को कम प्रतिनिधित्व मिलने के आरोपों को प्रदेश अध्यक्ष ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इलाके के हिसाब से भेदभाव का कोई मतलब ही नहीं है।
अपनी बात को मजबूती से रखते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह केंद्र सरकार में बड़े मंत्री हैं, वहीं उनकी बेटी आरती सिंह राव हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन में हर क्षेत्र और हर कार्यकर्ता की पूरी चिंता की जाएगी।
Rewari, Rewari | Jun 24, 2026