खींवसर: खींवसर कस्बे के पास ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल, जोधपुर किया गया रेफर
खींवसर कस्बे के पास NH 62 पर लालावास चौराहे के पास ट्रेलर की चपेट मे आने से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी वाहन की मदद से खींवसर सीएचसी लाया गया, जहाँ डॉ. विनोद सारण ने घायल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए हाई सेंटर जोधपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान डेहरू निवासी कमल धोलिया पुत्र प्रेमाराम धोलिया के रूप मे की गई, जो नागड़ी जा रहा था।