खींवसर: उपखंड मुख्यालय खींवसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को वितरित की गई साइकिलें
खींवसर उपखंड मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गई। प्रचार्य ने बताया कि कक्षा 9 और 10 की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। इस दौरान साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। साइकिल वितरण के दौरान एसीबीईओ राजूराम खदाव सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ मौजूद रहे।