खींवसर: खींवसर उपखंड में एसीबीईओ खदाव ने स्कूलों का निरीक्षण कर प्रवेशोत्सव की प्रगति जानी
खींवसर उपखंड क्षेत्र मे अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजूराम खदाव ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम खींवसर व राप्रावि खींवसर का औचक निरीक्षण किया। एसीबीईओ खदाव ने बताया कि 16 मई तक स्कूलों मे प्रवेशोत्सव चल रहा है, महात्मा गांधी स्कूल खींवसर मे अंग्रेजी माध्यम मे रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक जारी रहेगी।