खींवसर: खींवसर उपखंड में मंगेरिया टोल प्लाजा के पास बाइक फिसलने से दो युवक हुए घायल, एक गंभीर घायल को जोधपुर किया रेफर
खींवसर उपखंड मे मंगेरिया टोल प्लाजा के पास एक बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से खींवसर सीएचसी लाया गया, जहां डॉ. विनोद सारण, सहायक कर्मचारी वीरेंद्र प्रताप द्वारा प्राथमिक उपचार कर एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पालड़ी राणावतां निवासी दिनेश व सूरज के रूप मे की गई।