खींवसर: खींवसर एसडीएम ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक, क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों व खनन क्षेत्रों का किया निरीक्षण
खींवसर उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी हरिसिंह शेखावत ने की। इस दौरान एसडीएम शेखावत ने सभी अधिकारियों को आपस में सामंजस्य स्थापित कर आमजन का काम तत्परता से करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के बाद सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों व खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।