खींवसर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खींवसर ब्लॉक में की बैठक, लू एवं तापघात को लेकर निगरानी बरतने के दिए निर्देश
नागौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमावत ने मंगलवार को खींवसर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमावत ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि खींवसर ब्लॉक मे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए पूर्ण मनोयोग से काम करें।