मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: ओरछा के 12 हितग्राही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ यात्रा के लिए रवाना, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
--
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी ओरछा से 12 श्रद्धालुओं (हितग्राहियों) का जत्था श्री रामलला की नगरी अयोध्या धाम और महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ (बनारस) की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर आयोजित गरिमामय विदाई कार्यक्रम में नगर परिषद ओरछा के अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) श्री रामस्वरूप पटेरिया, उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव, पार्षद प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष श्री सोनू कड़ा, पार्षद श्रीमती मीरा केवट, पार्षद प्रतिनिधि श्री राकेश कुशवाहा तथा श्री नरेंद्र केवट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी तीर्थयात्रियों का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपयंत्री श्री सूरज गर्ग, श्री आनंद कुमार जैन, श्री राहुल प्रजापति सहित नगर परिषद ओरछा के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने तीर्थयात्रियों को ससम्मान विदा किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #JansamparkMP #niwari
31 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026