पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजीव नगर और आनंदपुरी नाले पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शुक्रवार को पटना में थी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजीव नगर नाला और आनंदपुरी नाला पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।