पटना ग्रामीण: पटना स्थित मंदिर में ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव और अखिलेश यादव के लिए बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ का किया गया आयोजन
लालू प्रसाद यादव के द्वारा महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी,लालू प्रसाद यादव और अखिलेश यादव के बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ का आयोजन शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे किया।मौके पर यज्ञ पर बैठे BJP के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का सत्यानाश हो,अखिलेश यादव का सत्यानाश हो और लालू प्रसाद यादव का भी सत्यानाश हो बोलते हुए आग में स्वाहा किया