पटना ग्रामीण: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का सदाकत आश्रम में हुआ भव्य स्वागत, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित
बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे सांसद अनवर अली को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जिसके बाद कांग्रेस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया।