पटना ग्रामीण: 24 फरवरी को भागलपुर में PM नरेंद्र मोदी का दौरा, जदयू कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
जदयू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 एनडीए के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी शामिल हुए। मौके पर दिलीप जायसवाल ने इस बात की भी जानकारी दी है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचेंगे।