पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारामंडल के पास नई बहुमंजिला हाइड्रोलिक पार्किंग का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को पटना के तारामंडल के पास नवनिर्मित बहुमंजिला हाइड्रोलिक पार्किंग का उद्घाटन किया। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फीता काटकर इस हाइड्रोलिक पार्किंग का उद्घाटन किया। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।