गिधौर: मोहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए गिद्धौर में निकाला गया फ्लैग मार्च
Gidhaur, Jamui | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व के दौरान शांति, विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम 6 बजे प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से शुरू हुआ यह मार्च गिद्धौर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। मार्च में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।