जमुई: समाहरणालय परिसर से कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ किया रवाना
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 जिले में कुपोषण के खिलाफ निर्णायक पहल करते हुए समाहरणलय में दोपहर 1 बजे जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने समाहरणालय परिसर से ‘पोषण पखवाड़ा’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जागरूकता टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करेगी।