कटनी नगर: कटनी में जनसुनवाई: कलेक्टर आशीष तिवारी ने सुनीं 100 से अधिक समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश
कटनी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में दूर-दराज के ग्रामीण व शहरी अंचलों से पहुंचे फरियादियों का जमावड़ा रहा। कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वयं जनसुनवाई की कमान संभालते हुए एक-एक कर लगभग 100 से अधिक आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आवेदनों के परीक्षण के उपरांत उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों