गुमला: दुबई में लापता उदय गोप की सकुशल वापसी की मांग को लेकर कल्याण गुरुकुल का घेराव
Gumla, Gumla | Aug 21, 2026 दुबई में लापता गुमला जिले के युवक उदय गोप की सकुशल वापसी की मांग को लेकर अहीर सेना झारखंड के बैनर तले परिजनों एवं समाज के लोगों ने कल्याण गुरुकुल सिलम का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने उदय की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रशासन और सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उदय के परिवार से दो लोगों को दुबई भेजा जाएगा।