मौजमाबाद: मौजमाबाद में कुएं में गिरने से किसान की मौत, अवसाद में होने की बताई जानकारी
मौजमाबाद उपखंड की ग्राम पंचायत झाग में कुएं में गिरने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान झाग के दरोगा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय श्योजी सिंह चांपावत के रूप में हुई है। श्योजी सिंह बकरियां चराने का काम करते थे। उनका शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर सांवली-बुट्या रोड पर स्थित कुएं में शव मिला।