#हनुमानगढ़ पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव: चौथे चरण में जिले के 415 मतदान केंद्रों पर पुलिस एवं होमगार्ड के 830 जवान रहेंगे तैनात
संगरिया की आवाज़।
32 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित, 40 मोबाइल पुलिस पार्टियां करेंगी निगरानी; पंजाब-हरियाणा सीमा पर 6 स्थायी नाके स्थापित
40 सेक्टर ऑफिसर और 14 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त
#हनुमानगढ़ पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन एवं रावतसर पंचायत समितियों में 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा 16 नवंबर को सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
चारों पंचायत समितियों के 415 मतदान केंद्रों पर एक-एक पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड स्वयंसेवक सहित कुल 830 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त 120 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर एक अधिकारी एवं तीन पुलिसकर्मियों का जाप्ता लगाया गया है।
32 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चारों पंचायत समितियों में 32 मतदान केंद्रों को #अति_संवेदनशील_चिह्नित किया गया है। इनमें संगरिया के 8,
टिब्बी के 6,
हनुमानगढ़ टाउन के 6 तथा
रावतसर के 12 केंद्र शामिल हैं।
इन केंद्रों पर 1-3 का पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा, जिसमें दो पुलिसकर्मी हथियारबंद होंगे।
#40मोबाइल पार्टियां और 20 सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 40 पुलिस मोबाइल पार्टियां गठित की गई हैं। इनमें संगरिया में 10, टिब्बी में 11, हनुमानगढ़ टाउन में 8 तथा रावतसर में 11 पार्टियां शामिल हैं। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में एक उप निरीक्षक अथवा सहायक उप निरीक्षक प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा 20 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। चारों पंचायत समितियों के लिए 40 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस मोबाइल पार्टियों का समन्वय भी रहेगा।
पंजाब - हरियाणा सीमा पर छह सशस्त्र नाके
चुनाव के दौरान अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की आवाजाही रोकने के लिए पंजाब एवं हरियाणा सीमा पर छह स्थायी सशस्त्र नाके स्थापित किए गए हैं। इनमें संगरिया थाना क्षेत्र में तीन, टिब्बी में दो तथा तलवाड़ा में एक नाका शामिल है। ये नाके 13 से 16 नवंबर तक चौबीस घंटे संचालित है। इसके अतिरिक्त संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन, रावतसर एवं तलवाड़ा थानों में 20 - 20 पुलिसकर्मियों का रिजर्व जाप्ता भी उपलब्ध रहेगा।
#13नवंबर को रवाना हुए मतदान दल
मतदान दल 13 नवंबर को प्रातः 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक स्थित डीएवी कॉन्वेंट स्कूल खेल मैदान से रवाना हुए। मतदान समाप्ति के बाद 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की ईवीएम पुलिस सुरक्षा में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित संग्रहण केंद्र पर जमा करवाई जाएगी। इनकी मतगणना 20 नवंबर को प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय पर होगी।
#पुलिस_कंट्रोल रूम स्थापित
चुनाव संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01552-261104 है। वहीं जिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100, मोबाइल नंबर 9530432468 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Vijay Singh Beniwal ✍️
संगरिया की आवाज़
संगरिया पुलिस District Collector & Magistrate - Hanumangarh Hanumangarh Police 🚨