Sangaria Matdaan Maha Abhiyaan
#संगरिया पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते जिला कलक्टर ने रतनपुरा-नगराना मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलक्टर डा. खुशाल यादव ने पंचायत समिति क्षेत्र के रतनपुरा, नगराना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान एवं मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति रहनी चाहिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों से पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, मतदाताओं की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रत्येक कार्मिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदाताओं को बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान
पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक शंकर लाल छाबा, थानाधिकारी अमर सिंह मौजूद रहे।
संगरिया की आवाज़
Jai Kaushik
District Collector & Magistrate - Hanumangarh