#कंदुखेड़ा के सरकारी स्कूल में "बिज़नस ब्लास्टर मेला" — विद्यार्थियों ने स्टॉल लगा कर सीखे व्यावसायिक कौशल
संगरिया की आवाज़।
#संगरिया। सीमावर्ती गांव कंदुखेड़ा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को स्कूल परिसर में "बिज़नस ब्लास्टर मेला" का आयोजन किया गया। स्कूल की सीनियर सेकेंडरी कक्षा के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक आइडिया प्रस्तुत किए और ग्राहकों को सेवाएँ तथा उत्पाद बेचकर व्यावहारिक व्यापार कौशल का अभ्य़ास किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल इंद्रजीत सिंगला ने किया। इस मौके पर प्रिंसिपल ने कहा कि आज के युवा सिर्फ नौकरी पाने के बजाय नौकरी देने वाले भी बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि व्यवसायिक गुणवत्ता विकसित कर आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने की ओर कदम बढ़ाएँ। प्रिंसिपल ने छात्रों के नवाचारी विचारों और टीम वर्क की सराहना की।
कार्यक्रम प्रभारी अंजु बाला ने बताया कि यह मेला "बिजनेस स्किल डेवलपमेंट" के तहत राज्य सरकार की योजना के अनुरूप आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता की भावना जगाना, ग्राहक सेवा तथा विपणन के व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है। प्रभारी अध्यापक ने बताया कि प्रत्येक समूह को स्टॉल के लिए सीमित बजट दिया गया था और छात्रों ने लागत-लाभ, प्रस्तुति, और ग्राहक संवाद पर काम किया।
मेले में होममेड स्नैक्स, हैंडीक्राफ्ट, हर्बल सोप, स्टेशनरी, लोक गायन कला प्रमुख स्टॉलें रही। आगन्तुकों ने छात्रों की रचनात्मकता और प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा की। कई स्टॉलों पर बिक्री भी अच्छी रही और छात्रों ने नगद प्रबंधन व ग्राहक सेवा का व्यवहारिक अनुभव लिया।
इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष गुरजीत सिंह, बख्शीश सिंह, इंद्रजीत बिश्नोई, गुरदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कैंपस मैनेजर देवीलाल, नीरू माकड़, सोनिया जाखड़, अंजु बिश्नोई, मीनाक्षी सहित ग्रामवासी एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।
संगरिया की आवाज़
District Collector & Magistrate - Hanumangarh