बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई कर 1 किलो 178 ग्राम गांजा ज़ब्त किया, एक आरोपी गिरफ्तार
Badwara, Katni | Nov 4, 2026 करीब ₹18,000 कीमत का गांजा बरामद, आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।