कोटा दशहरा मेले में गरीब दुकानदारों पर कार्रवाई, मिकी माउस झूले की बिजली काटी!
कोटा। दशहरा छोटे मेले में उस समय हंगामा हो गया, जब चालू मिकी माउस झूले की बिजली नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काट दी। उस समय झूले पर 2-3 छोटे बच्चे भी मौजूद थे।
इस कार्रवाई से छोटे दुकानदारों और मनोरंजन के साधन चलाने वालों में नाराजगी है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या नियमों की पालना सभी के लिए समान है? बिजली के नाम पर वसूली और अधिकारियों की कथित मनमानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आखिर गरीब छोटे कारोबारियों को डराकर और परेशान करके कौन-सा न्याय किया जा रहा है? नियम हैं तो सब पर समान रूप से लागू हों।
Ladpura, Kota | Nov 17, 2026