गिरियक: गिरियक प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती संबंधित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
Giriak, Nalanda | Sep 28, 2024 विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती संबंधित जनसंवाद कार्यक्रम शनिवार की दोपहर 12.35 बजे गिरियक प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया. जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदोबस्त पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मंजीत कुमार ने की. रैयतों के बीच उपस्थित कई जन प्रतिनिधियों ने जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वे कार्य में आ रही समस्याओं का जिक्र किया.