गिरियक: दुर्गापूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर पावापुरी सहायक थाना में बैठक की गई
Giriak, Nalanda | Sep 23, 2024 पावापुरी सहायक थाना में दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा त्योहार में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. लाइसेंस लेकर ही पूजा समिति प्रतिमा स्थापित करें और असमाजिक तत्वों की सूचना तुरंत दें.