गिरियक: करमपुर गांव के समीप बिजली मिस्त्री विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आए, विम्स पावापुरी में भर्ती
Giriak, Nalanda | Sep 22, 2024 गिरियक थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री जख्मी हो गया. बताया जाता है कि गिरियक थाना क्षेत्र के भदाय गांव निवासी संजय राजवंशी का पुत्र राजबल्लभ कुमार लोकल ठेकेदार के साथ बिजली का काम करता था. जख्मी बिजली मिस्त्री को विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया.