गिरियक: काली बीघा गांव से गिरियक बाजार के लिए निकला युवक हुआ लापता, परिजनों ने गिरियक थाने में दिया आवेदन
Giriak, Nalanda | Sep 25, 2024 गिरियक थाना क्षेत्र के काली बीघा गांव स्थित घर से गिरियक बाजार के लिये निकला युवक लापता हो गया है और इस संबंध में परिजनों ने गिरियक थाना में आवेदन दिया है. परिजनों ने बताया कि नरेंद्र कुमार 23 सितंबर को घर से एटीएम से रूपये निकालने की बात कहकर गिरियक बाजार के लिये निकला था.