कुंडा: STF ने कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा के पास से ₹50 हजार के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
कानपुर एसटीएफ ने नवाबगंज (प्रतापगढ़) के चर्चित हत्याकांड में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी परमेश कुमार पटेल को बारा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी ने राविवार शाम 6 बजे बताया की अभियुक्त पर हत्या, लूट और धोखाधड़ी जैसे 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। फरवरी में नवाबगंज में हुई एक महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।