बहराइच: जैता लोहारनपुरवा में खेत गए युवक की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैता लोहारनपुरवा में खेत में पानी लगाने के लिए गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध मौत बताई है।