बहराइच: छावनी बाजार के पास फार्च्यूनर कार और पिकअप की हुई टक्कर, हुआ भारी नुकसान
बहराइच के छावनी बाजार के पास एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर और तरबूज लदी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों का बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फार्च्यूनर कर पर भाजपा का झंडा लगा था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।