फर्रुखाबाद: तेज हवा-बारिश से आजाद नगर में गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
जिले में शनिवार सुबह मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कमालगंज कस्बे में तेज हवा और हल्की बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से 37 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमालगंज कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कुसमा