श्रीगंगानगर में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33,800 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल व 13,100 रुपये बरामद किए। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर टीम ने पुरानी आबादी निवासी गुलशन (34) को गिरफ्तार किया। शुक्रवार रात 8बजे मिली जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।