उधवा: मोहनपुर पंचायत भवन में जाति प्रमाण-पत्र के लिए विशेष शिविर में 40 आवेदनों की हुई जांच
वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उधवा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत भवन में तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के दूसरे दिन सोमवार को बड़ी संख्या में लोग जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पहुंचे।