बिहार पुलिस की कार्रवाई तेज, हजारों गिरफ्तारियां और बड़ी संख्या में दोषसिद्धि
पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर अपनी हालिया उपलब्धियों की जानकारी साझा की है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि विभिन्न आपराधिक मामलों में व्यापक कार्रवाई करते हुए हजारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि समयबद्ध सुनवाई के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाना भी पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के अधीन एक विशेष सेल लगातार कार्य कर रहा है, जो मामलों की निगरानी कर त्वरित न्यायिक प्रक्रिया को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मामलों में अदालतों ने फैसला सुनाते हुए आरोपियों को दोषी ठहराया है।
Bihar, India | Jun 22, 2026