मधवापुर: इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 1845 लीटर शराब व 22 बाइक के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
मधुबनी जिले के भारत- नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल SSB जयनगर के कार्यक्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान में बुधवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आसूचना के आधार पर गठित विशेष नाका दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 291/14 के समीप नदी मार्ग से रबर ट्यूब के सहारे लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब को जब्त कर दो धंधेबाज को