मधवापुर: एसएसबी परसा व माधवापुर थाना पुलिस ने 306 लीटर शराब ज़ब्त की
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन परसा एसएसबी बी ओ पी के जवान व मधवापुर थाना पुलिस के संयुक्त करवाई में 306 लीटर नेपाली शराब जब्त किया गया। जबकि धंधेबाज नेपाल कि तरफ भागने में सफल हो गया। इस मामले में मधवापुर थाना में अज्ञात धंधेबाज के उपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जाँच शुरु कर दिया है।