मधवापुर: माधवापुर में वीर शिवाजी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 53 रनों से हराया
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के मधवापुर में आयोजित वीर शिवाजी सीजन 9 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 53 रनो से हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच देखने भारी संख्या में भारत व नेपाल के दर्शक मैदान में पहुँचे थे।