Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

चेवाड़ा: पुलिस ने जमुई जा रहे एमडीएम चावल से लदे पिकअप को पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

Chewara, Sheikhpura | Aug 7, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 436, दिनांक 05.08.2026
   ***************************** 
       *जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देश पर शेखपुरा प्रखंड में महसार पंचायत में लगा 'सहयोग शिविर', 33 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन* 
***************************
     आज 05 अगस्त 2026 को 
जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शेखपुरा प्रखंड के महसार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को एक ही छत के नीचे सुनना और उनका त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था। इस शिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से जीविका एवं पंचायती राज, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग,कृषि विभाग
विद्युत विभाग (बिजली)
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भीमराव अंबेडकर (भी.आर.) आवास योजना
दिनभर चले इस शिविर में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए 33 आवेदनों का निष्पादन ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) कर दिया गया। वहीं, शेष 11 आवेदन विभागीय प्रक्रिया के तहत लंबित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
शिविर में प्रमुख रूप से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमें 
प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,
सहायक विद्युत अभियंता,
अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया जी, वार्ड सदस्य व गणमान्य लोक उपस्थित थें।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
 शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #SahyogSivir #sahyog

समाहरणालय,शेखपुरा जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 436, दिनांक 05.08.2026 ***************************** *जिला पदाधिकारी शेखपुरा के निर्देश पर शेखपुरा प्रखंड में महसार पंचायत में लगा 'सहयोग शिविर', 33 मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन* *************************** आज 05 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शेखपुरा प्रखंड के महसार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को एक ही छत के नीचे सुनना और उनका त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था। इस शिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से जीविका एवं पंचायती राज, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग,कृषि विभाग विद्युत विभाग (बिजली) लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भीमराव अंबेडकर (भी.आर.) आवास योजना दिनभर चले इस शिविर में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए 33 आवेदनों का निष्पादन ऑन-द-स्पॉट (मौके पर ही) कर दिया गया। वहीं, शेष 11 आवेदन विभागीय प्रक्रिया के तहत लंबित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। शिविर में प्रमुख रूप से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता, अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया जी, वार्ड सदस्य व गणमान्य लोक उपस्थित थें। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura #SahyogSivir #sahyog

Sheikhpura, Bihar | Aug 6, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 437, दिनांक 05.08.2026
   ***************************** 
   *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित; 4,000 तिरंगा क्रय एवं 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश* 
*******************************
आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को जिले में व्यापक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आज दिनांक 05.08.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आहूत की गई।  
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ शिक्षा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों, संस्थानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराना तथा जन-भागीदारी को बढ़ाना है।  उन्होंने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना।  
           वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, सही उपयोग एवं रखरखाव हेतु 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। 
      
वितरण नेटवर्क: पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों , प्राथमिक कृषि साख समितियों  तथा अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।  
          उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों, युवाओं व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा।  जिलें के सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन।  
तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं 'हर घर तिरंगा' थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या।  सभी सरकारी भवनों व प्रमुख स्थलों को त्रिस्तरीय रोशनी  से सजाया जाएगा।  
उनके द्वारा बताया गया कि आम लोगों को तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु "Selfie with Tiranga" अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान को जन-आंदोलन बनाने हेतु निम्नलिखित घटकों की सक्रिय भागीदारी तय की गई है:  
विद्यालय, महाविद्यालय, NCC, NSS एवं 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवक।  
जीविका SHG दीदियां, ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य, PACS व अन्य सहकारी समितियां। खेल क्लब, युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं  व्यापार संघ एवं उद्योग संगठन। सभी BDO पंचायतवार तिरंगा वितरण की योजना बनाकर कार्य निष्पादित करें।  
प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा।  
प्रतिदिन की प्रगति का अनुश्रवण कर प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करें।   
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 437, दिनांक 05.08.2026 ***************************** *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित; 4,000 तिरंगा क्रय एवं 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश* ******************************* आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को जिले में व्यापक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आज दिनांक 05.08.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ शिक्षा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों, संस्थानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराना तथा जन-भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना। वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, सही उपयोग एवं रखरखाव हेतु 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वितरण नेटवर्क: पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों , प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों, युवाओं व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। जिलें के सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन। तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं 'हर घर तिरंगा' थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या। सभी सरकारी भवनों व प्रमुख स्थलों को त्रिस्तरीय रोशनी से सजाया जाएगा। उनके द्वारा बताया गया कि आम लोगों को तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु "Selfie with Tiranga" अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान को जन-आंदोलन बनाने हेतु निम्नलिखित घटकों की सक्रिय भागीदारी तय की गई है: विद्यालय, महाविद्यालय, NCC, NSS एवं 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवक। जीविका SHG दीदियां, ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य, PACS व अन्य सहकारी समितियां। खेल क्लब, युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं व्यापार संघ एवं उद्योग संगठन। सभी BDO पंचायतवार तिरंगा वितरण की योजना बनाकर कार्य निष्पादित करें। प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन की प्रगति का अनुश्रवण कर प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 6, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 435, दिनांक 05.08.2026
   ***************************** 
       *शेखपुरा में महिला एवं बाल विकास को लेकर बड़ी पहल समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन* 
*************************
       महिला एवं बाल अधिकारों के संरक्षण, लैंगिक समानता तथा विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित 'मंथन' सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता शेखपुरा के श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं श्री हिमांशु, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने की। यह कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हिमांशु, उप विकास आयुक्त  श्री राकेश कुमार, यूएनएफपीए  बिहार के राज्य प्रमुख मो. ख्वाजा सादात नूर एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधे देकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा अंतर-विभागीय समन्वय (Convergence) पर विस्तार से चर्चा की गई।  बिहार के राज्य प्रमुख श्री ख्वाजा सादात नूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।  
       उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में जिला स्तर पर लागू योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने और लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने पर बल दिया।  पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं सीएनएलयू की अतिथि संकाय डॉ. मीता मोहिनी ने प्रमुख कानूनों और जिलास्तरीय रिस्पॉन्स सिस्टम पर सत्र लिया। इसमें निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम,
पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से बचाव के कानून , बालिकाओं की मानव तस्करी  की रोकथाम हो और विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भूमिका एवं उत्तरदायित्व  हो।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान केवल एक विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज कल्याण, पुलिस, न्यायपालिका, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सभी एजेंसियां संवेदनशील होकर काम करें ताकि पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित व प्रभावी न्याय मिल सके।  
    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यपालक विभागों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं महिला-बाल कल्याण से जुड़े हितधारक उपस्थित रहे।  
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
 शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura ICDS Directorate Bihar

समाहरणालय,शेखपुरा जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 435, दिनांक 05.08.2026 ***************************** *शेखपुरा में महिला एवं बाल विकास को लेकर बड़ी पहल समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन* ************************* महिला एवं बाल अधिकारों के संरक्षण, लैंगिक समानता तथा विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित 'मंथन' सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता शेखपुरा के श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं श्री हिमांशु, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने की। यह कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हिमांशु, उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार, यूएनएफपीए बिहार के राज्य प्रमुख मो. ख्वाजा सादात नूर एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधे देकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा अंतर-विभागीय समन्वय (Convergence) पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार के राज्य प्रमुख श्री ख्वाजा सादात नूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में जिला स्तर पर लागू योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने और लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने पर बल दिया। पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं सीएनएलयू की अतिथि संकाय डॉ. मीता मोहिनी ने प्रमुख कानूनों और जिलास्तरीय रिस्पॉन्स सिस्टम पर सत्र लिया। इसमें निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से बचाव के कानून , बालिकाओं की मानव तस्करी की रोकथाम हो और विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भूमिका एवं उत्तरदायित्व हो। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान केवल एक विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज कल्याण, पुलिस, न्यायपालिका, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सभी एजेंसियां संवेदनशील होकर काम करें ताकि पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित व प्रभावी न्याय मिल सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यपालक विभागों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं महिला-बाल कल्याण से जुड़े हितधारक उपस्थित रहे। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura ICDS Directorate Bihar

Sheikhpura, Bihar | Aug 5, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 432, दिनांक 03.08.2026          
  *****************************
   *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* 
***************************
    आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया।  जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई
माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। 
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 432, दिनांक 03.08.2026 ***************************** *जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों को दो सप्ताह में निपटाने का सख्त निर्देश* *************************** आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवारीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निवारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 'जनसमाधान पोर्टल' और 'सहयोग पोर्टल' के तहत लंबित पड़े आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी आवेदनों का दो सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच कर उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यूडीआईडी कार्ड हेतु दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण से संबंधित जितने भी आवेदन लंबित हैं, उन्हें सिविल सर्जन को दो सप्ताह के भीतर निष्पादित करने की समय-सीमा दी गई है। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे अभियानों में तेजी लाने का निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिया गया। जिले के सभी अंचलों में डिग्री महाविद्यालय निर्माण, sc/st थाना निर्माण कराने, अनाज भंडारण (गोडाउन) के निर्माण हेतु जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा गया। राजस्व कार्य में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी कायम करने के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। 'अभियान बसेरा' के तहत योग्य परिवारों के लाभ दिलाने हेतु कहा गया। जिले के आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय निर्माण कराने, विभिन्न विभागों अंतर्गत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाना है। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में 2 दिन कोर्ट करेंगे, बॉडी वारंट की कार्यवाही और बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमशगत कार्यवाही भी करने का निर्देश दिए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने प्रखंड में स्तर से दो दो पंचायत को चिन्हित करेंगे। सभी नए सरकारी भवनों में संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) प्रणाली का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। न्यायालय और उच्च स्तरीय पोर्टल्स के मामलों पर त्वरित कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों और सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित लंबित आवेदनों को लेकर जिला पदाधिकारी ने बेहद गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी संवेदनशील मामलों का यथाशीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता (जांच), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026

Sheikhpura, Bihar | Aug 3, 2026