समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 437, दिनांक 05.08.2026
*****************************
*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित; 4,000 तिरंगा क्रय एवं 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश*
*******************************
आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को जिले में व्यापक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने हेतु आज दिनांक 05.08.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला विकास पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ शिक्षा, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकतम घरों, संस्थानों एवं कार्यालयों में तिरंगा फहराना तथा जन-भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले भर में व्यापक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, सही उपयोग एवं रखरखाव हेतु 'फ्लैग कोड ऑफ इंडिया' के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
वितरण नेटवर्क: पंचायतों, जीविका स्वयं सहायता समूहों , प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा अन्य स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
उप विकास आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि दिनांक 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों, युवाओं व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक भव्य 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। जिलें के सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन।
तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं 'हर घर तिरंगा' थीम पर आधारित सांस्कृतिक संध्या। सभी सरकारी भवनों व प्रमुख स्थलों को त्रिस्तरीय रोशनी से सजाया जाएगा।
उनके द्वारा बताया गया कि आम लोगों को तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाकर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु "Selfie with Tiranga" अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान को जन-आंदोलन बनाने हेतु निम्नलिखित घटकों की सक्रिय भागीदारी तय की गई है:
विद्यालय, महाविद्यालय, NCC, NSS एवं 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवक।
जीविका SHG दीदियां, ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य, PACS व अन्य सहकारी समितियां। खेल क्लब, युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं व्यापार संघ एवं उद्योग संगठन। सभी BDO पंचायतवार तिरंगा वितरण की योजना बनाकर कार्य निष्पादित करें।
प्रत्येक सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा।
प्रतिदिन की प्रगति का अनुश्रवण कर प्रतिवेदन विभाग को समर्पित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
16 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 6, 2026