समाहरणालय,शेखपुरा
जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 435, दिनांक 05.08.2026
*****************************
*शेखपुरा में महिला एवं बाल विकास को लेकर बड़ी पहल समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन*
*************************
महिला एवं बाल अधिकारों के संरक्षण, लैंगिक समानता तथा विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित 'मंथन' सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता शेखपुरा के श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी एवं श्री हिमांशु, जिला पदाधिकारी शेखपुरा ने की। यह कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हिमांशु, उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार, यूएनएफपीए बिहार के राज्य प्रमुख मो. ख्वाजा सादात नूर एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधे देकर और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा अंतर-विभागीय समन्वय (Convergence) पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार के राज्य प्रमुख श्री ख्वाजा सादात नूर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में जिला स्तर पर लागू योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने और लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने पर बल दिया। पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं सीएनएलयू की अतिथि संकाय डॉ. मीता मोहिनी ने प्रमुख कानूनों और जिलास्तरीय रिस्पॉन्स सिस्टम पर सत्र लिया। इसमें निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम,
पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से बचाव के कानून , बालिकाओं की मानव तस्करी की रोकथाम हो और विभिन्न विभागों और संस्थाओं की भूमिका एवं उत्तरदायित्व हो।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान केवल एक विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज कल्याण, पुलिस, न्यायपालिका, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर सभी एजेंसियां संवेदनशील होकर काम करें ताकि पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित व प्रभावी न्याय मिल सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं विभिन्न कार्यपालक विभागों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं महिला-बाल कल्याण से जुड़े हितधारक उपस्थित रहे।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura ICDS Directorate Bihar
31 views | Sheikhpura, Bihar | Aug 5, 2026