पुपरी: पुपरी के तेमहुआ बारा इस्लामपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्यान भोजन में अनियमितता को लेकर अविभावकों ने किया हंगामा
पुपरी के तेमहुआ बारा इस्लामपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को 12 बजे दिन में मध्यान भोजन में अनियमितता को लेकर अविभावकों ने हंगामा किया। जिससे घंटो विद्यालय बाधित रहा। इस मौके पर अविभावकों का कहना था कि मीनू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर प्रभारी बीईओ द्वारा मीनू के मुताबिक भोजन देने के निर्देश के बाद मामला शांत हुआ।