दादरी: A.K.S. तिराहे के समीप मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 2 शातिर चोर घायल, बरामद हुए ₹15 लाख के 4 नेटवर्क उपकरण
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित A.K.S. तिराहे के समीप शनिवार चेकिंग के दौरान पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से मोबाइल टावरों से नेटवर्किंग उपकरण चोरी करने वाले 2 शातिर चोर घायल हो गए हैं। पुलिस को मौके से चोरी किए हुए 4 नेटवर्किंग उपकरण, 2 अवैध तमंचे व कार बरामद हुई है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।