दादरी: सेक्टर-45 में दिनदहाड़े सूने घर से चोरों ने चुराए लाखों रुपए के जेवर व नकदी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-45 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।