जमुई: हत्या,आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले के 3 नाबालिग को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद भेजा पर्यवेक्षण गृह
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 हत्या,आर्म्स एक्ट और पॉक्सो ऐक्ट मामले के तीन नाबालिग को जमुई कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा बुधवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. घनश्याम सुमन द्वारा तीनों नाबालिग का आवश्यक स्वास्थ्य जांच किया गया। उसके बाद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा तीनों को पर्यवेक्षन गृह भेज दिया गया है।