जमुई: जमुई कोर्ट में अलग-अलग मामले में चार अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 31, 2024 जमुई कोर्ट में अलग-अलग आपराधिक मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों ने आत्म समर्पण कर दिया। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आत्म समर्पण करने वालों में मुकेश मांझी, मनोहर यादव, अर्जुन यादव तथा सौरव राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सभी पर अलग अलग मामला दर्ज था। जिसमे सभी फरार था।