घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी धान खरीदी केंद्र में किसानों ने हमालों पर हर किसान से ₹500 लेने का आरोप लगाया, जिला खाद्य अधिकारी पहुंचे
धान खरीदी केंद्र घोड़ाडोंगरी में किसानो ने हमालों पर हर किसान से 500 रुपए लेने का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत मिलने पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जिला खाद्य अधिकारी केके टेकाम जांच करने पहुंचे। वही जिला खाद्य अधिकारी द्वारा हमालों को किसानों से पैसे नहीं लिए जाने के लिए कहा तो हमालों ने खरीदी बंद कर दी और केंद्र के बाहर निकल गए।